भरमाणी धार में दो युवाओं के साथ उनका कुत्ता भी फंसा था। चार दिन भूखे-प्यासे रहकर प्रचंड ठंड में वह अपने मालिक पीयूष (13) निवासी घरेड़ की रखवाली करता रहा। इस वफादारी की सब ओर चर्चा है। मंगलवार को जैसे ही बचाव दल हेलिकाप्टर से उतरा तो एक पेड़ के नीचे कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। नजदीक जाकर देखा तो पीयूष का शव वहां पड़ा था। जब वह उसके पास जाने लगे तो कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। चार दिन से यह कुत्ता मालिक की रखवाली कर रहा था। उसे तो यह भी पता नहीं था कि वह जिसकी रखवाली कर रहा है वह अब इस दुनिया से जा चुका है।
#WATCH | Himachal Pradesh | The State Disaster Response Force Heli service evacuated two bodies in snow-covered hills in the Holi area of the Bharmour subdivision in the Chamba district.
(Source: SDRF) pic.twitter.com/bD4RyZmZIc
— ANI (@ANI) January 27, 2026
बर्फ में कुत्ता कांप रहा था, लेकिन वह अपने मालिक के शव से दूर नहीं जा रहा था, ताकि उसे कोई भी छू न सके। इस मंजर को देखकर बचाव दल भी हैरान रह गया। उन्होंने सबसे पहले कुत्ते को पकड़कर उसका मुंह बांधा और उसे वहां से हटाया। इसके बाद पीयूष के शव को हेलिकाप्टर के जरिये भरमौर पहुंचाया। जहां पर स्थानीय लोगों ने जैसे ही उस शव को देखा तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
जब उन्होंने कुत्ते की वफादारी सुनी तो वह उसे सहलाने लगे। जिस प्रकार से चार दिन से वह भूखा प्यासा अपने मालिक के पास बैठा हुआ था, उसे देखकर यही लग रहा था कि यदि कुछ दिन ओर बचाव दल वहां नहीं पहुंचता तो उसने भी मालिक के प्रति वफादारी में अपने प्राण त्याग देने थे।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.