चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मंगलवार पूरे दिन रुक-रुक कर देर रात बारिश होती रही। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं बुधवार सुबह से धुंध छाई हुई है।
पंचकूला में आंधी से फसलें गिरीं
पंचकूला के ग्रामीण क्षेत्रों बूंगा, बलौटी, टिब्बी, खेतपुराली, टोका, श्यामटू, रत्तेवाली, बेलवाली, मटावाला, अलीपुर, सुंदरपुर और कामी सहित कई गांवों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अचानक हुई भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
देर रात ओलावृष्टि भी हुई।
कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों के सड़ने का खतरा बना हुआ है। प्रभावित किसानों मेहरु, संदीप, शरीफ, सोमपाल, संदीप, दीप कांडयानी और सुरेश (रत्तेवाली) का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.