भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहली बार समस्तीपुर पहुंचे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में निरंतर विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो एक साधारण कार्यकर्ता को भी बड़े पदों की जिम्मेदारी सौंपती है। इसी नीति के कारण आज संगठन मजबूत और जनविश्वास से भरा हुआ है।
‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
मृतक के परिजनों ने उठाया यह सवाल
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद ऐसे मामले सामने आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी खानपुर थाना क्षेत्र पहुंचे, जहां हाल ही में बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए भाजपा नेता रूपक सहनी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मृतक के भाई ने अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मुद्दा उठाया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: प्रतिबंधित मांस के संदेह में युवक की बेरहमी से पिटाई, बड़ी मुश्किल से इस वजह से बची जान
संजय सरावगी ने पीड़ितों को क्या कहा…
इस पर संजय सरावगी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए जाएंगे। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, भाजपा एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, कमलकांत राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार किया गया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार किया गया स्वागत
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.