दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी में सोने-चांदी के जेवरात व 30 हजार की नकदी व कीमती सामान चोरी के मामले की एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी में प्रमोद बंसल परिवार के साथ रहते हैं। एक फरवरी को परिवार के साथ सभी लोग दादरी से बाहर एक प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर में रखा मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात, 30 हजार की नकदी गायब मिली। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.