गैस निकालते वक्त अचानक एक सिलेंडर पलट गया और भारी मात्रा में गैस लीक हो गई। लीक हुई गैस पास में जल रहे चूल्हे तक पहुंची और जोरदार धमाका करते हुए आग भभक उठी। आग इतनी तेज थी कि पलभर में दूसरे सिलेंडरों तक भी पहुंच गई।
पढे़ं; ससुराल वालों की प्रताड़ना से महिला की मौत, पिता ने कहा- बेटी को 2 साल साथ मायके आने नहीं दिया
इस दौरान घर में मौजूद पड़ोसन इमरती देवी, संतोष देवी, रोहित और खुद मुखराम नायक आग की लपटों में आ गए। चारों बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत सादुलशहर के निजी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इमरती देवी, संतोष देवी और मुखराम नायक की हालत गंभीर देखते हुए श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है। वहीं रोहित को मामूली झुलसने की वजह से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना मिलते ही सादुलशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमर्शियल सिलेंडर का गैस घरेलू सिलेंडर में ट्रांसफर करने की इस खतरनाक प्रथा की भी पड़ताल कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.