जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला ट्रक के पहियों के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तनौद निवासी 45 वर्षीय भगवती साहू अपने पति कृष्णकुमार साहू के साथ मुड़पार गांव में आयोजित छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही वे ग्राम दुरपा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कृष्णकुमार साहू बाइक सहित सड़क किनारे गिर गए, जबकि भगवती साहू ट्रक के पहियों में फंसकर घसीटती चली गईं। ट्रक के पहियों से कुचलने के कारण महिला के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंच जहां महिला की सांसे चल रही थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.