लखीमपुर खीरी। गोला से उत्तराखंड स्थित मां पूर्णागिरी धाम के लिए स्पेशल रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब तक पूर्णागिरी जाने के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती थी।
गोला डिपो की यह बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे गोला से रवाना होगी। बस सुबह 7:30 बजे खुटार, 8 बजे पूरनपुर, 9 बजे पीलीभीत, 10:45 बजे खटीमा, 11 बजे बनबसा और 11:30 बजे टनकपुर पहुंचेगी। टनकपुर में लगभग 30 मिनट रुकने के बाद बस दोपहर 12:15 बजे गोला के लिए वापसी करेगी। बनबसा 12:40 बजे, खटीमा 1 बजे, पीलीभीत 2:15 बजे, पूरनपुर 3:15 बजे, खुटार 4 बजे और शाम 5 बजे गोला पहुंचेगी।
गोला डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पहले टनकपुर रोडवेज स्टॉप पर ठहराव का समय नहीं मिलने से बस को केवल पीलीभीत तक ही संचालित किया जाता था। अब टनकपुर में ठहराव की अनुमति मिलने के बाद बस को पूर्णागिरी धाम के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.