अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित एसपी अनुज चौधरी ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बृहस्पतिवार रात अनुज चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर राजपाल यादव को अपना समर्थन दिया और 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
फिरोजाबाद के एसपी देहात अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं और उन्होंने दशकों तक जनता का मनोरंजन किया है। आज जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो एक प्रशंसक और नागरिक के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके साथ खड़े हों। अनुज चौधरी ने राजपाल यादव के संघर्षों का जिक्र करते हुए उनके जल्द संकट से बाहर आने की कामना की है। बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव वर्तमान में एक पुराने चेक बाउंस और कर्ज अदायगी के मामले में कानूनी पेचीदगियों में फंसे हुए हैं।
चर्चा में रहा है अनुज चौधरी का कार्यकाल
बता दें कि अनुज चौधरी इससे पहले संभल में सीओ के पद पर रहते हुए भी काफी चर्चा में रहे थे। वे एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी रह चुके हैं और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.