Sonipat ASI Murder: हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एएसआई दलबीर सिंह की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में बैसाखी का इस्तेमाल हुआ, पुलिस ने चार दिन में आरोपी को पकड़ा गया है. रिश्ते नाते को लेकर बहसबाजी होने की वजह से हत्या कर दी गई.
जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को नए साल के पहले ही दिन सोनीपत के गन्नौर के गांव राजपुर गांव में दिल्ली पुलिस से बतौर एसआई रिटायर हुए 60 वर्षीय दलबीर कमरे में मृत मिले थे. बेटे संदीप ने पुलिस को बताया था कि पिता घर के पास प्लॉट में मिठाई के डिब्बे बनाने की फैक्टरी में सोए हुए थे. सुबह कमरे में शव के पास टूटी हुई उनकी बैसाखी पड़ी मिली थी औऱ सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे. बुधवार रात करीब 11 बजे उनसे ताऊ राममेहर मिलकर गए थे और इसके बाद गांव के सुरेंद्र को मिलते हुए देखा गया था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बड़ी थाना पुलिस ने चार दिन के सर्च के बाद सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.
नए साल के पहले दिन की गई थी हत्या
एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने थोड़ी देर के बाद नया साल मनाने के नाम पर साथ बैठकर शराब पीने की बात कबूली है. पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी ने रिश्ते-नाते को लेकर बहस के बाद दलबीर की उन्हीं की बैसाखी से हत्या कर दी. हालांकि, अब तक साफ नहीं हुआ है कि रिश्ते में कौन बड़ा था. फिलहाल पुलिस मंगलवार को उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने की तैयारी में है. गौर रहे कि दलबीर चार महीने पहले ही रिटायर हुए थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.