Sonipat Crime News: एक शख्स को हमेशा गांजे के नशे में रहने की आदत थी. वो अपनी पत्नी पर इतना जुल्म ढहाता था कि एक दिन वही उसका काल ले आई. प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या कर दी.
तभी सरिता ने सोच लिया था कि रामकिशन को रास्ते से हटाना ही पड़ेगा. आरोपी महिला ने बताया कि पति हमेशा गांजे के नशे में रहता था. वो अक्सर पोर्न फिल्में देखकर उसे वैसे ही संबंध बनाने को मजबूर करता था. तंग आ चुकी थी. इसी वजह से प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुलाने की प्लानिंग बनाई. सोमवार रात को सतपाल मैरिज गार्डन के पास ही किराए के कमरे में था. रामकिशन के सोने के बाद सरिता ने सतपाल को बुलाया. सतपाल ने तकिये से रामकिशन का मुंह दबाया, जबकि सरिता ने पति के प्राइवेट पार्ट को दबा दिया, जिससे उससे मौत हो गई. पुलिस ने सरिता के अलावा उसके कथित प्रेमी सतपाल के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज किया है. अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
ये मामला इतना आसान भी नहीं था. जब जांच पड़ताल की गई तो रामकिशन, सरिता और सतपाल तीनों का ही आपराधिक रिकॉर्ड निकला. रामकिशन पर जहां चोरी व नशे आदि के केस हैं, वहीं सरिता पर एक्सकर्शन यानी दबाव देकर उगाही का केस है. रामकिशन तो जेल भी जा चुका है. सतपाल भी जेल में रहा है. वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी. सतपाल करीब 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया. जेल से बाहर उसको लेने के लिए रामनिवास गया था. वह उसे आशीर्वाद गार्डन में अपने कमरे में लाया, जहां उसने सरिता को देखा तो वह उस पर मोहित हो गया और उसके करीब आने की कोशिश करने लगा. इधर रामनिवास की मारपीट से परेशान सरिता को सतपाल से प्यार होने लगा. फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.