चोरी हुए सामान में 250 KVA का ट्रांसफार्मर और 249 KVA के सर्वो स्टेबलाइजर शामिल है। प्रतीकात्मक फोटो।
सोनीपत की औद्योगिक नगरी राई (HSIIDC) में एक बंद पड़ी मसाला फैक्ट्री में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने प्लॉट नंबर 2243 स्थित फैक्ट्री से ट्रांसफार्मर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत एक
फैक्ट्री के मालिक हबीब हिशाम पंडित, निवासी मेट्रो व्यू राई, ने बताया कि उनकी कंपनी ‘Magnalis Food Pvt. Ltd.’ लगभग 6-7 हफ्तों से बंद थी। वे नियमित रूप से फैक्ट्री की देखरेख के लिए जाते थे। रविवार, 15 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे जब वे फैक्ट्री पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। फैक्ट्री से मुख्य सामान गायब था और मशीनों में तोड़फोड़ की गई थी।
तकनीकी तरीके से की गई चोरी
चोरों ने बड़ी चालाकी और तकनीकी जानकारी के साथ चोरी को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान में 250 KVA का ट्रांसफार्मर और 249 KVA के सर्वो स्टेबलाइजर का तेल निकालकर उसके अंदर का तांबा सहित अन्य कीमती सामान शामिल है। पावर फैक्टर का भी केवल बाहरी ढांचा बचा है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ले गए चोर
इसके अलावा, चोरों ने लॉयड कंपनी का एसी, माइक्रोटेक इन्वर्टर, एक्साइड की चार बैटरियां, दो सीपीयू, एलजी का मॉनिटर और 43 इंच की एलईडी टीवी भी चोरी कर ली। सबूत मिटाने के लिए चोर सीसीटीवी कैमरा, हार्ड डिस्क और इंटरनेट स्विच भी अपने साथ ले गए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर संदीप ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब औद्योगिक क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के वाहन और उनकी पहचान का सुराग मिल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.