Sonipat News: उत्तर प्रदेश के सोनीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल सोनीपत में तीन युवकों ने पहले एक लड़की को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
आरोपियों ने लड़की को ऐसे किया अगवा
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने घर जाने के लिए बहालगढ़ चौक पर वाहन का इंतजार कर रही थी, लेकिन तभी कार सवार तीन युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इस मामले में बहालगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. तीनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
आरोपियों की तलाश में पुलिस
इस मामले में एसीपी निधि नैन ने बताया कि बहालगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है. शिकायत अनुसार, युवती बहालगढ़ चौक पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, लेकिन तीन युवकों ने उसे कार में बिठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ कार्रवाी की जाएगी.
जानकार होने के कारण कार में बैठी युवती
वहीं अब मामले को लेकर दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, सोनीपत बहालगढ़ थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों में से एक आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है और अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य दो आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. जानकारी में सामने आया कि तीनों आरोपी युवती के गांव के रहने वाले थे और जान पहचान होने के कारण युवती कार में बैठने के लिए राजी हुई थी.
वहीं आरोपी सुमित ने बताया कि चलती कार में पहले उन्होंने युवती को शराब पिलाया और फिर उसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. उसने बताया कि पहले कार शराब के ठेके पर ले जाकर शराब खरीदी, फिर सुनसान जगह पर युवती को शराब पिलाया और फिर तीनों ने दुष्कर्म किया. अब पुलिस इस गैंगरेप मामले की गुत्थी सुलझाने की ओर आगे बढ़ रही है और भरोसा दिलाया कि जल्द ही अन्य दो आरोपी पकड़े जाएंगे.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.