घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुँचीं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव राजपुर के रहने वाले दलबीर चार माह पहले दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर दलबीर ने सेवानिवृति के बाद गांव में ही एक फैक्ट्री बनाई थी और उसकी फैक्टरी के अंदर हत्या ही हत्या की गई हैं. फैक्ट्री के अंदर हो दलबीर का शव खून से लथपथ हालत में मिला है.
मृतक के बेटे संदीप ने बताया कि उनके पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर थे और अभी रिटायरमेंट हुए थे और गांव में ही एक फैक्ट्री बनाकर अकेले रहते थे. सुबह शव फैक्ट्री से बरामद किया गया है औऱ उन्हें गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का शक है.
एसीपी गन्नौर ऋषिकांत ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव राजपुर में एक फैक्ट्री में व्यक्ति का शव मिला है, व्यक्ति की पहचान दलबीर के रूप में हुई है. दलवीर दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे और अपनी फैक्ट्री में ही रहते थे. उनकी बैसाखी से पीट-पीटकर हत्या की गई है. मामले में गहनता से जांच जारी है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.