Sonipat Murthal Accident: हरियाणा के सोनीपत में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई. दिल्ली के रहने वाले प्रतीक ने आईफोन 16 खरीदा था और उसकी की खुशी में पार्टी देने के लिए दोस्तों संग सोनीपत के मुरथल में परांठे खाने जा रहे थे. हालांकि, रास्ते में उनकी स्कूटी ट्राले से जा टकराई. तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था.
दरअसल, सोनीपत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-44 पर गांव नांगल खुर्द फ्लाईओवर के ऊपर भीषण सडक़ हादसे में दिल्ली के तीन युवकों की मौत हो गई, युवकों की स्कूटी आगे ट्राला में जा टकराई, जिससे दो दोस्तों की मौके पर ही दम तोड़ दिया और तीसरे की अस्पताल में मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. तीनों दोस्त दिल्ली से मुरथल ढाबे पर खाना खाने आए थे और हादसे का शिकार हो गए.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कृष्णा विहार निवासी मयंक, उनका दोस्त दीपक और तुषार स्कूटी पर सवार पर दिल्ली की ओर से मुरथल खाना खाने आए थे. इस बीच मंगलवार को जब वह नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी स्कूटी आगे ट्राले से में जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और राहगीरों ने पुलिस को अवगत कराया.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो मयंक और दीपक की मौके पर मौत हो चुकी थी. हादसे में प्रतीक उर्फ तुषार घायल हुआ था. उन्हें मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया, जहां उनकी भी मौत हो गई. मुरथल थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया. मशक्कत के बाद शवों की पहचान हो सकी. पुलिस तीनों के शवों का को पोस्टमार्टम कराएगी. परिजन अजय ने बताया कि प्रतीक ने नया आईफोन खरीदा था और उसी की पार्टी के लिए आए थे और तीनों हादसे का शिकार हो गए.

सोनीपत में दिल्ली के तीन दोस्तों कीशिकार हुई स्कूटी हादसे का शिकार हो गई औऱ तीनों की मौत हो गई.
तीनों दोस्तों ने हेलमेट भी नहीं पहना था
हादसे के बाद जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्राले में स्कूटी की टक्कर हो गई है. ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है. हादसे का शिकार हुए मयंक के पिता विजय शर्मा दिल्ली में कारोबारी है और मयंक उनका इकलौता बेटा था. हादसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. मयंक की एक बहन है. बताया जा रहा है कि तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.