सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में एक बंद पड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी से कीमती मशीनरी और बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। करीब चार महीने से बंद चल रही कंपनी के परिसर से अज्ञात चोर 16 मोटर और 16 बंडल बिजली के तार उठा ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब कंपनी का मुंशी और फोरमैन मौके पर पहुंचे। मामले की शिकायत मिलते ही थाना बहालगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार महीने से बंद थी कंपनी राई के लिवासपुर के रहने वाले मोहित सरोहा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अजीत कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी के तौर पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी पिछले चार महीनों से बंद पड़ी हुई है। 19 दिसंबर 2025 को कंपनी परिसर में पुरानी 24 मोटर हॉट मिक्स प्लांट और 16 बंडल बिजली के तार सुरक्षित रखे गए थे। गायब मिला सामान
मोहित सरोहा ने बताया कि वह फोरमैन के साथ कंपनी परिसर में पहुंचे तो देखा कि रखे गए सामान में से 16 मोटर हॉट मिक्स प्लांट और 16 बंडल बिजली के तार गायब थे। प्रथम दृष्टया आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर या अन्य तरीके से परिसर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
अज्ञात के खिलाफ शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने थाना बहालगढ़ पहुंचकर लिखित दरखास्त दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख 10 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने किया मामला दर्ज एएसआई सुरजीत ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच में अपराध बनता पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत थाना बहालगढ़ में दर्ज किया गया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद एएसआई मौके पर शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए और हालात का जायजा लिया। मामले की जांच एएसआई जसमेर की मौजूदगी में दर्ज की गई है, जबकि आगे की जांच संबंधित अनुसंधानकर्ता को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.