कागल का पति अंकुर के साथ फाइल फोटो।
सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। काजल की मां मीना ने बताया कि 22 जनवरी को घटना वाली रात काजल और अंकुर के बीच जब झगड़ा हुआ तो काजल ने गुस्से में लोन लेने वाली बात अपनी भाई को बता दी। काजल ने निखिल
मीना ने आगे बताया कि अंकुर के कहने पर ही उसने 5 लाख रुपए वाली बात अपने परिवार से छिपाई। झगड़े के बाद जब काजल ने निखिल को यह बात बताई तो अंकुर नाराज हो गया। इसी के बाद उसने फोन छीनकर काजल के सिर पर डंबल मार दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
काजल और अंकुर की 23 नवंबर 2023 को शादी हुई थी।-फाइल फोटो
पहले जानिए 22 जनवरी की रात क्या हुआ….
- 22 जनवरी को अंकुर का फोन आया: मीना ने बताया कि 22 जनवरी को अंकुर ने काजल के भाई निखिल को फोन कर कहा था कि काजल झगड़ा कर रही है। निखिल ने काजल से बात की। काजल ने निखिल को बताया था कि अंकुर ने मेरी सैलरी पर लोन करवा रखा है और मेरे पास एक पैसा भी नहीं बचता है। सैलरी से ज्यादा लोन की किस्त जाती है।
- अंकुर बोला- रिकॉर्डिंग कर ले काम आएगी: मीना ने बताया कि काजल ने अपनी शादी के लिए 5 लाख रुपए का लोन लिया था। काजल ने निखिल को बताया कि मैंने झूठ बोला था, लोन 10 लाख रुपए का लिया था। इसके बाद निखिल ने काजल को समझाया। तभी अंकुर को गुस्सा आ गया और काजल से फोन छीन लिया। उसने निखिल से कहा कि तेरी बहन को मार रहा हूं। रिकॉर्डिंग कर ले, सबूत में काम आएगी।
- निखिल को फोन कर दिल्ली बुलाया: मां ने आगे बताया कि अंकुर ने काजल के सिर में डंबल मारा। फोन पर ही काजल की चीख सुनाई दी। फिर अंकुर ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद अंकुर ने निखिल को फोन कर कहा कि जल्दी दिल्ली आ जा, तेरी बहन को मार दिया है। काजल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 27 जनवरी को उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनीपत के बड़ी गांव में काजल के घर पर विलाप करती महिलाएं।
अब जानिए मां ने हत्या के क्या कारण बताए….
कार नहीं दी तो बदसूरत लगने लगी
मीना ने बताया कि 2022 में जब काजल की दिल्ली पुलिस में नौकरी लगी, तो अंकुर का परिवार एक रुपए में शादी करने की बात कर रहा था। तिलक की रस्म के दौरान जब सवा लाख रुपए और कार नहीं दी गई, तो उसके परिवार के लोगों को वही काजल बदसूरत लगने लगी। अंकुर के परिवार को दहेज का लालच था। उन्हें लगता था कि दोनों भाई-बहन दिल्ली पुलिस में हैं, तो अच्छा दहेज मिलेगा। उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, फिर भी काजल को प्रताड़ित किया गया। जबकि, पहले अंकुर का परिवार खुद बार-बार उनके घर रिश्ते के लिए आ रहा था।
काजल को अवैध संबंधों का पता था
मीना ने बताया कि अंकुर रुड़की में कंप्यूटर लैब भी चलाता है। उसके वहां जाने के चलते मैं दो बार काजल के पास दिल्ली फ्लैट में रुककर आई हूं। अंकुर काफी चंचल है और किसी को भी अपने जाल में आसानी से फंसा लेता है। पहले भी वह इसी प्रकार से रहता था। बाद में पता चला कि वह लड़कियों के साथ रहता है। कॉल डिटेल से पता लगेगा कि वह किस-किस के संपर्क में था। काजल को उसके अवैध संबंधों की जानकारी थी, इसी के चलते उसकी हत्या की।
4 महीनों से अंकुर का व्यवहार बदला
मां ने बताया कि 1 मार्च 2025 को काजल के भाई निखिल की शादी थी। तब अंकुर आया था और डांस भी किया था। पिछले 4 महीने से वह काजल को न लेने आया और न ही छोड़ने आया। पहले उसका व्यवहार ठीक था। कुछ महीनों पहले अंकुर ने फ्लैट पर काजल से मारपीट की थी। रात को ही निखिल काजल को लेने के लिए गया था तो इस दौरान अंकुर ने अपने बेटे देवांश की कसम खाकर हाथ-पैर जोड़कर कहा था कि आज के बाद ऐसा नहीं करेगा।

डबल मर्डर का केस हो सकता है
मीना का कहना है कि 19 जनवरी को काजल अपने मायके बड़ी गांव आई थी। वह गन्नौर के एक निजी अस्पताल में अलट्रासाउंड कराने गई थी। इसके बाद काजल दिल्ली चली गई थी। काजल का भाई निखिल अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेने अस्पताल गया था, वहां उसे कहा गया कि दिल्ली पुलिस को ही उपलब्ध कराई जाएगी। परिवार ने अपनी शिकायत में डबल मर्डर लिखकर दिया था। हो सकता है कि रिपोर्ट मिलने के बाद अंकुर के खिलाफ पुलिस डबल मर्डर का केस दर्ज करे।

———————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
कमांडो काजल की अंकुर से बस में हुई मुलाकात:सोनीपत में लव-मैरिज के लिए परिवार की सरकारी नौकरी की शर्त; पहले अटेम्प्ट में पेपर क्लियर

हरियाणा में सोनीपत की रहने वाली दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या में नया खुलासा हुआ है। काजल की मां मीना के अनुसार, काजल जिस स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, उसी स्कूल में उसके पति अंकुर की छोटी बहन निधि पढ़ाती थी। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.