सोनीपत में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर एक ही गांव के छह लोगों ने साजिश के तहत लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शु
फोटो AIजनरेट है
112 पर कॉल, अस्पताल में मेडिकल घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कृष्ण कुमार ने सरकारी अस्पताल सोनीपत में एमएलआर कटवाया और सीटी स्कैन भी कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में तीन चोटें दर्ज की गईं। आरोप है कि उसका आरोपियों के साथ पहले से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। उसने यह भी बताया कि हमले के समय आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस ने एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर थाना बहालगढ़ में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(3), 190, 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी को सौंपी गई जांच मुकदमा दर्ज होने के बाद इसकी प्रतियां उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को भेज दी गई हैं। मामले की जांच पीएसआई सुरेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.