मुंडियां कलां की जीटीबी नगर इलाके में घर के बाहर बैठी एक महिला को युवक ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतक महिला पूनम पांडे के दामाद ने ही अंजाम दिया। उसके सिर में गोली मार मौत के घाट उतारने के बाद वह घर में अपनी पत्नी के पीछे भागा। मगर पत्नी ने घर का दरवाजा बंद कर खुद की जान बचाई। गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोग दहशत में आ गए। जब तक लोग बाहर निकले आरोपी वहां से फरार हो गया।
पुलिस कर रही जांच
पड़ोसियों ने पूनम पांडे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.