पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे की है. नालागढ़ पुलिस थाना के स्टोर रूम के पीछे अचानक विस्फोट हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया.
घटनास्थल पर मिली संदिग्ध सामग्री
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि विस्फोट में जिस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था और जो अवशेष मौके से मिले हैं वे सामान्य आपराधिक घटनाओं से अलग तरह के बताए जा रहे हैं. इसी कारण मामले को गंभीर मानते हुए केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपी गई है.
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे की है. नालागढ़ पुलिस थाना के स्टोर रूम के पीछे अचानक विस्फोट हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया. विस्फोट के कारण स्टोर रूम के शीशे टूट गए, जबकि पास स्थित एक भवन की खिड़कियों के शीशों को भी नुकसान पहुंचा. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई.
खंगाली जा रही है सीसीटीवी फुटेज
घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने जरूरी नमूने एकत्र किए हैं. इसके साथ ही अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
हर पहलू से मामले की गहन जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए नालागढ़ पुलिस ने पंजाब पुलिस और NIA की टीमों से भी बातचीत की है. इस संबंध में नालागढ़ थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 324(4), 125 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही हैं और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.