बद्दी के मखनूमाजरा गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी. सतीश चंदेल का वायरल वीडियो इलाके में तनाव बढ़ा रहा है. बल्लू पीजीआई चंडीगढ़ में इलाजरत है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी विनोद धीमान ने गोलीकांड की जानकारी साझा की.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी विनोद धीमान ने गोलीकांड की जानकारी साझा की, लेकिन अब फिर सतीश चंदेल नामक शख्स ने एक नया वीडियो अपलोड कर पुरानी दुश्मनी का जिक्र किया. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि सिमू हत्याकांड और विक्की को इन्होंने धोखे से मारा था, उनका भी परिवार था. सिमू का छोटा बच्चा था, जिसकी हत्या हुई और विक्की के जन्मदिन पर गोलियां मारकर कत्ल किया गया था.
वीडियो में सतीश चंदेल ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताया और कहा कि इन लोगों ने हद कर दी है.
उन्होंने बद्दी क्षेत्र के लोगों से अपील की हैँ कि वे बलबीर सिंह उर्फ बल्लू से दूरी बनाए रखें, क्योंकि “हथियार को नहीं पता कि आगे कौन है”. यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है.
हालांकि, एसपी विनोद धीमान ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि यह युवक पिंजौर (हरियाणा) का निवासी है. नशे का आदी है और पुलिस इसकी संलिप्तता की जांच कर रही है.एसपी ने कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अन्य की पहचान हो चुकी है. पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द गिरफ्तारी होगी. घायल बल्लू का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है.
एसपी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कोई धमकी या संदिग्ध मैसेज मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. उन्होंने आश्वासन दिया कि गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.आपको बता दें कि हमारा चैनल इस वायरल वीडियो या ऑडियो की कोई पुष्टि नहीं करता. पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.