ये भी पढ़ें: Chittorgarh: 23 से 28 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव, दिखेगी स्वदेशी संस्कृति, आयुर्वेद और लोक कला की झलक
पूछताछ में उसने बताया कि प्रतापगढ़ के हथुनिया निवासी सोमराज पुत्र ईश्वरलाल विश्नोई ने ट्रक भरवाया था, जिसे गुजरात होते हुए मारवाड़ क्षेत्र में ले जाना था। पुलिस के अनुसार ट्रक से बरामद डोडा-चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ 70 लाख रुपए है। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है।
जिले में पहली बार करोड़ों की कीमत का डोडा-चूरा मिला है। इससे पहले कई बार नशे के तस्करों को छोटी मात्रा में डोडा-चूरा परिवहन करते हुए पकड़ा जा चुका है। एसपी जोशी ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में सल्लोपाट थानाधिकारी देवीलाल खटीक के नेतृत्व में एएसआई उमेशचन्द्र, नारायण सिंह, इन्द्राज सिंह, मगनलाल, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल जगपाल सिंह, चालक महेन्द्र सिंह, आशीष, बलदेव सिंह, शैतान राम, पंकज, रमेश शामिल रहे। मामले की जांच आनंदपुरी थानाधिकारी कपिल पाटीदार को सौंपी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.