UP Crime: आजमगढ़ के अजमतगढ़ विकासखंड स्थित पारनकुंडा गौशाला में बीती रात करीब 12 बजे गौ तस्करों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। तस्कर पिकअप वाहन के जरिए गौशाला परिसर में घुसे और गौवंश को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मऊ जनपद की पुलिस को घटना की सूचना मिली।
पुलिस टीम के गौशाला पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर एक पिकअप वाहन खड़ा मिला, जिसमें तीन गौवंश लदे हुए थे, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक गौवंश को बांधकर रखा गया था। बताया गया कि घटना के समय गौशाला पर कोई कर्मचारी या सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं थी।
शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और ग्राम प्रधान पारनकुंडा को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने तत्काल लाटघाट पुलिस चौकी को अवगत कराया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी एसडीएम सगड़ी को भी दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.