खेती शुरू करने से पहले दिनेश महतो ने कृषि विज्ञान केंद्र से तकनीकी सलाह ली और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाया. उन्होंने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल किया, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ.
कृषि विज्ञान केंद्र से तकनीकी सलाह
खेती शुरू करने से पहले दिनेश महतो ने कृषि विज्ञान केंद्र से तकनीकी सलाह ली और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाया. उन्होंने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल किया, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ. इसके अलावा वे नियमित रूप से खेतों का निरीक्षण करते रहे और रोग एवं कीट नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया. वैज्ञानिक तरीकों से की गई खेती का सकारात्मक असर उनकी फसलों पर साफ दिखाई दिया. उपज न केवल स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण रही, बल्कि उत्पादन भी उनकी उम्मीद से कहीं अधिक हुआ.
मार्केटिंग पर भी विशेष फोकस
उत्पादन बढ़ने के बाद दिनेश महतो ने विपणन यानी मार्केटिंग पर भी विशेष फोकस किया. उन्होंने अपनी सब्जियों की बिक्री को केवल स्थानीय बाजारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि शहर की मंडियों तक पहुंच बनाई. ताजी और उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों की वजह से उन्हें अच्छे दाम मिलने लगे. धीरे-धीरे दिनेश की पहचान एक सफल और भरोसेमंद सब्जी उत्पादक किसान के रूप में बनने लगी. आज वे बैंगन और करेले की खेती से सालाना करीब 4 से 5 लाख रुपये की शुद्ध कमाई कर रहे हैं.
सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा
इस आमदनी से दिनेश महतो ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है. वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और खेती के विस्तार की दिशा में भी लगातार कदम बढ़ा रहे हैं. आज उनकी सफलता की कहानी गांव के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है. दिनेश का कहना है कि सफलता के लिए बड़ी जमीन नहीं, बल्कि बड़ा विजन, सही योजना और आधुनिक तकनीक की जरूरत होती है. वे युवाओं से अपील करते हैं कि खेती को बोझ नहीं, बल्कि एक बेहतर अवसर के रूप में देखें. दिनेश महतो की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत जीत है, बल्कि ग्रामीण भारत में मौजूद अपार संभावनाओं का भी मजबूत प्रमाण है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.