मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने आदेश जारी कर जनवरी और फरवरी 2026 के लिए प्रति अंडा/मौसमी फल की अधिकतम दर पांच रुपये से बढ़ाकर छह रुपये निर्धारित की है. अधिकारियों के अनुसार, ठंड में बच्चों के शरीर को अतिरिक्त पोषण की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
दर केवल दो महीनों तक प्रभावी
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ी हुई दर केवल इन दो महीनों तक ही प्रभावी रहेगी. मार्च से लेकर आगामी महीनों में फिर से पहले की तरह पांच रुपये प्रति अंडा/मौसमी फल की दर ही लागू रहेगी. हालांकि, आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यह दर अधिकतम सीमा है. यदि किसी जिले या क्षेत्र में छह रुपये से कम कीमत पर अंडा या फल उपलब्ध हो रहे हैं तो वहां कम कीमत पर ही खरीदारी की जाएगी. यानी अनावश्यक रूप से अधिक दर का भुगतान नहीं किया जाएगा, बल्कि वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप ही भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.
खरीद प्रक्रिया रहेगी पारदर्शी
इस निर्णय के साथ ही खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया गया है. निदेशालय ने यह निर्देश भी दिया है कि बढ़ी हुई दर का उपयोग केवल वास्तविक आवश्यकता और विशेष परिस्थितियों में ही किया जाए. किसी भी प्रकार की अनियमितता या बिना कारण अतिरिक्त भुगतान पर कार्रवाई का संकेत भी आदेश में निहित है. यह सुनिश्चित किया गया है कि सरकारी सहायता का सीधा लाभ बच्चों के पोषण में ही दिखे.
बच्चों के पोषण पर रहेगा खास ध्यान
इधर, सीतामढ़ी जिले में भी इस आदेश को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ), बीआरपी एवं विद्यालय प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और योजना का लाभ सही ढंग से बच्चों तक पहुंचे, यह जिलास्तरीय प्राथमिक जिम्मेदारी रहेगी.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.