सड़क हादसों में घायलों को समय पर मदद दिलाने के लिए शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अनिकेत राज ने एक स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस तैयार की है. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र अनिकेत ने इस डिवाइस का नाम ‘पोस्ट प्रोजेक्ट इंटेलीजेंस रिस्पांस सिस्टम’ रखा है. यह डिवाइस सेंसर और जीपीएस तकनीक से लैस है, जिसे दोपहिया या चारपहिया वाहन में आसानी से लगाया जा सकता है. दुर्घटना होते ही यह अपने आप सक्रिय होकर डायल 112 और पहले से सेव किए गए परिजनों के नंबर पर लोकेशन के साथ संदेश भेज देती है. इससे पुलिस और परिवार तुरंत मौके पर पहुंच सकते हैं और घायल को समय पर अस्पताल ले जाया जा सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.