सीतामढ़ी डाक प्रमंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि दीवारी मतौना की शाखा डाकपाल रेशमी कुमारी रहीं, जिन्होंने 10 फरवरी को अकेले 1002 बचत खाते खोलकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर उत्तरी प्रक्षेत्र में आयोजित डाकघर बचत योजना टूर्नामेंट के तहत यह विशेष अभियान संचालित किया गया.
तस्वीर
क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर उत्तरी प्रक्षेत्र में आयोजित डाकघर बचत योजना टूर्नामेंट के तहत यह विशेष अभियान संचालित किया गया. अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को डाकघर बचत योजनाओं से जोड़ना तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था. अभियान में 20 से अधिक शाखा डाकपालों ने भाग लेते हुए विभिन्न शाखा डाकघरों में 500 से अधिक नए बचत खाते खोले.
खाते खोलकर रेशमी कुमारी ने रचा इतिहास
प्रधान डाकघर, सीतामढ़ी के साथ-साथ उप डाकघर जनकपुर रोड, सुरसंड, सीतामढ़ी बाजार, पुपरी बाजार तथा शिवहर मुख्य डाकघर में भी एक ही दिन में अब तक के सर्वाधिक बचत खाते खोलने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया. इस उपलब्धि ने पूरे प्रमंडल को राज्य स्तर पर पहचान दिलाई है। अधिकारियों के अनुसार, डाकघर की बचत योजनाएं सुरक्षित निवेश और सरकारी गारंटी के कारण आम लोगों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही हैं.
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शाखा डाकपालों एवं उप डाकपालों को प्रमंडलीय कार्यालय में आयोजित सम्मान सह पुरस्कार समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता डाक अधीक्षक, सीतामढ़ी मुकेश कुमार लस्कर ने की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क, लक्ष्य के प्रति समर्पण और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क का परिणाम है.समारोह में डाक निरीक्षक विशाल, प्रधान डाकपाल अनिल कुमार, एपीएम (एसबी) दीपेंद्र कुमार, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, मेल ओवरसीयर सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सभी कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई और वित्तीय जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने पर जोर दिया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.