Sitamarhi MP Devesh Chandra Thakur Home: सीतामढ़ी के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर का फूलों और हरियाली से गहरा लगाव उनके पटना और सीतामढ़ी आवास को सुंदर बगिया में बदल देता है, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है.
सीतामढ़ी के सांसद देवेशचंद्र ठाकुर को फूलों से खास लगाव है. राजनीति की व्यस्तता के बीच उनका यह प्रकृति प्रेम अलग पहचान बनाता है. सीतामढ़ी से लेकर पटना स्थित उनके आवास तक हर मौसम में रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू फैली रहती है.

उनके घर के आगे ही नहीं, बल्कि पीछे का हिस्सा भी फूलों से सजा हुआ है. सांसद के घर का हर कोना हरियाली से आच्छादित दिखता है. परिसर में प्रवेश करते ही ऐसा महसूस होता है. जैसे किसी सुंदर उद्यान में आ गए हों. यहां की खूबसूरती की तारीफ हर कोई करता है.

यहां तक की सांसद के घर की दीवारों पर भी बेलदार और सजावटी फूल लगे हुए हैं. रंग-बिरंगे फूलों से सजी दीवारें घर की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं. हर दिशा में नजर घुमाने पर फूल ही फूल दिखाई देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

छत पर भी विशेष रूप से पौधों की व्यवस्था की गई है. जहां गमलों की कतारें और मौसमी फूल छत को भी बगीचे का रूप देते हैं. यहां बैठने के लिए छोटा सा बैठका बनाया गया है,. जहां हरियाली के बीच सुकून मिलता है. इसकी सुंदरता ऐसी है कि देखने के बाद आप लगातार देखती ही रहेंगे.

जहां बैठका में भी चारों ओर सजावटी और सुगंधित फूलों के पौधे लगाए गए हैं. यहां आने वाले अतिथि भी फूलों की महक और सुंदरता से प्रभावित हो जाते हैं. यह स्थान विश्राम और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया है.

खिड़कियों पर भी छोटे-छोटे गमलों में पौधे सजे दिखाई देते हैं. सुबह की धूप में खिले फूल घर को और आकर्षक बना देते हैं. जहां बाहर से देखने पर पूरा घर एक हराभरा चित्र जैसा लगता है.

सांसद स्वयं भी पौधों की देखभाल में रुचि लेते हैं. वह समय-समय पर निरीक्षण करते हैं और नई प्रजातियों के पौधे लगवाते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर मौसम में अलग-अलग फूल खिलते रहें.

इस शौक पर वे हर माह हजारों रुपये खर्च करते हैं. जहां बगीचे की नियमित देखभाल के लिए माली भी नियुक्त है, जो समय पर सिंचाई, खाद और कटाई-छंटाई सुनिश्चित करता रहता है.

बताया जाता है कि फूलों से उनका लगाव बचपन से ही रहा है. प्रकृति के करीब रहने की आदत आज भी बरकरार है. उनकी यह पहल पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है.

सीतामढ़ी और पटना स्थित आवास की यह सजी-धजी बगिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी है. आगे-पीछे, दीवारों, छत और खिड़कियों तक फैली हरियाली देखकर हर कोई कह उठता है. वाह, क्या बगीचा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.