जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। एसआईटी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद उनके पिता गुलजार सिंह ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई है।
उनका आरोप है कि सर्जरी के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनके बेटे की जान गई। परिवार के अनुसार, सर्जरी से पहले ईसीजी रिपोर्ट सामान्य नहीं थी, फिर भी ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। एक घंटे की बताई गई सर्जरी पांच घंटे से अधिक चली और ऑपरेशन थिएटर में ही घुम्मन की मौत हो गई, जबकि कारण हार्ट अटैक बताया गया। पिता का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों को तुरंत बेहोश न करने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
गुलजार सिंह ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिलकर डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
नाै अक्तूबर 2025 को सर्जरी के दौरान घुम्मन की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई। रिपोर्ट आने के बाद परिवार अब इंसाफ की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.