सिरसा में दो युवतियों के मिसिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है और दूसरी युवती अपने प्रेमी युवक के साथ लिव-इन में चली गई। उक्त युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा, वह कैफे में रूकी थी और आरोप लगाया कि
इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी युवती ने अपने मनपसंद युवक से राजस्थान में ही लव मैरिज कर ली, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अब पुलिस की ओर से उक्त युवती को भी बयान दर्ज करवाने को बुलाया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियां आपस में रिश्तेदारी में हैं। इनमें से एक मामा की बेटी है और दूसरी बुआ की बेटी है। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ती है और घर पर कॉलेज जाने की कहकर निकली थी। जब शाम को कॉलेज से अपने घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उनको तलाशना शुरू कर दिया।
कैफे में बहन के साथ ठहरी थी पीड़िता
पुलिस के अनुसार, पीड़िता दूसरी युवती के साथ कैफे में गई थी। एक युवती अपने प्रेमी युवक के साथ रात्रि को ठहरी थी। पीड़िता भी वहां उसके पास रूकी। इसी दौरान वहां पर तीन युवकों से उसकी मुलाकात हुई और वहां उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों युवकों को पकड़ लिया है।
सिलसिलेवार जानिएं पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, दो युवतियां कॉलेज का कहकर एक साथ घर से गई थी। शाम तक वह दोनों घर नहीं पहुंची तो गांव और रिश्तेदारी में उनको तलाशना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत एक युवती की मां ने पुलिस को दी है। युवती के पास फोन था तो वो नंबर भी बंद आ रहा था। एक ही घर से मिसिंग दोनों युवतियां का कोई पता नहीं चला तो इस मामले में पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया।
पुलिस को दी शिकायत में जिले के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती है। तीन दिन पहले उसकी 19 वर्षीय बेटी व उसकी ननंद की 20 वर्षीय बेटी सुबह अपने घर से ऐलनाबाद के एक कॉलेज का कहकर गई थी। उसके बाद अभी तक वह अपने घर नहीं लौटी है। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उसने अपनी सारी रिश्तेदारी में फोन करके दोनों का पता किया, पर उनका कोई सुराग नहीं लगता है। उसकी बेटी व भांजी को किसी ने छिपा लिया है। उसकी बेटी के पास एक फोन था, वो नंबर शाम 7 बजे के बाद बंद आ रहा है। पुलिस से मांग की कि उसकी बेटी व भांजी की तलाश कर बरामद किया जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.