सिरसा की एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताड़ित करने और उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति नशे का आदि है और ये बात उससे पहले छिपाई गई। वीडियो के बल पर वह
जानकारी के अनुसार, शहर निवासी युवती की पंजाब के युवक से शादी हुई थी। युवती का आरोप है कि पति के दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध है। उनकी पंचायत भी हुई, पर आपस में सहमति बनने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। ऐसे में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दी। मामले में पुलिस ने युवती के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतीकात्मक फोटो
जानिएं पूरा मामला क्या है
पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि मई 2024 में पंजाब के मानसा निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। उसके पिता ने शादी में ठीक-ठाक खर्चा किया था। उसने अपने गहनें शादी के समय ससुराल वालों को दे दिए थे। कुछ दिन बाद उसे दहेज कम लाने पर ताने मारने शुरू कर दिए। कुछ दिन तक ये बात परिवार को नहीं बताई। आरोप है कि उसका पति नशे का आदि है और ये बात छिपाकर उससे शादी की। वह उसके साथ मारपीट करते और कहते कि गर्भ से हैं, उस पर बोझ डालना चाहती है।
उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इस एवज में उसने 40 हजार रुपए भी दिए और सारे गहने कब्जे में ले लिए। उसे हर बात मनवाने को मजबूर करते, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। उसका पति इलेक्ट्रिक का सामान बेचने के लिए उसे कश्मीर का कहकर जाता था। उसे बाद में पता चला कि उसके पति के कश्मीर की लड़की के साथ नाजायज संबंध है।
पहले उसका पति व लड़की पटियाला कॉलेज में पढ़ते थे और दोनों की आपस में बातचीत होती थी। उस लड़की ने उसे व्हाटसप पर मैसेज भी भेजा था। आरोप है कि उसने ये बातें पति को कहा तो वह तैश में आ गया और उसके साथ मारपीट की। धमकी दी कि यदि उसे घर में रहना है तो सब सहन करना पड़ेगा। जून माह में मायके में आने पर घरवालों को बताया तो जुलाई में पंचायत हुई। उस दौरान ससुराल वालों ने अपनी गलती मानी और दोबारा ऐसा न करने को कहा।
बाद में उसके पति का व्यवहार और क्रुर हो गया और पांच लाख रुपए व गहने की मांग पर मारपीट करने लगा। अगस्त में मारपीट करने पर उसने अपने भाई को फोन कर बुलाया और वह उसे सिरसा ले आया। उसके पति ने भाई की गाड़ी के पीछे लगा दी और दोनों को टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया। उन्होंने पंजाब पुलिस को सूचना दी तो वह पुलिस को देख भाग गया। उसी दिन महिला थाने में शिकायत दी।कोर्ट में भी याचिका दायर की।
उसे बार-बार फोन करके मानसिक परेशान किया जाने लगा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस बारे में उसने सीएम विंडो व एसपी सिरसा को शिकायत दी और मांग की कि फोन डिटेल निकालकर कार्रवाई की जाए। मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसका सामान वापिस दिलाया जाए। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिक जांच कर दोनों पक्षों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। जांच में पाया कि घरेलू बातों को लेकर मन-मुटाव रहता था, जिस कारण वह मायके में रहने लगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.