सिरसा जिले के लकड़ांवाली गांव में एक ही रात में दो धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। जहां चोरों ने गुरुद्वारे और पीरबाबा की दरगाह को निशाना बनाया और दानपात्र तोड़कर हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। गुरुद्वारे के पाठी मलकीत सिंह ने बताया कि वे गुरुद्वारे में ही सोए हुए थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि गुरुद्वारे में रखा दानपात्र गायब था। इस दानपात्र में लगभग 7,000 रुपए की राशि थी। बसंत सिंह के अनुसार, लकड़ांवाली गुरुद्वारे से कुछ दूरी पर स्थित पीरबाबा की दरगाह में भी चोरी हुई। चोरों ने दरगाह के दानपात्र का ताला तोड़कर उसे अपने साथ ले गए। इस दानपात्र में करीब 3,000 रुपये थे।
लोगों ने की जल्द कार्रवाई की मांग गुरुद्वारे के पाठी ने इस संबंध में बडागुढा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं 331(4) और 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ितों ने पुलिस से धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरियों को रोकने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.