पिछले दो विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चुनाव जीत का जो मार्जिन था, उससे ज्यादा नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में कटे है। इस आंकड़े को देखकर चुनाव में आंकड़ों को समझने और समझाने वाले पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी चक्कर में पड़ गए है।
उदयपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को मिले वोटों और जीतने वाले उम्मीदवार के मार्जिन को देखा जाए तो जो जीत का अंतर था, उससे कई ज्यादा वोट कट गए है। उदयपुर जिले में एसआईआर में 1 लाख 95 हजार 748 मतदाताओं के नाम कटने वाली सूची में है।
अब कुछ विधानसभा के आंकड़ों से समझे
- उदयपुर की गोगुंदा रिजर्व सीट पर 2023 के चुनाव में भाजपा के प्रताप भील 3665 से चुनाव जीते थे लेकिन उनकी विधानसभा में 22254 नाम कट गए है। अब हार—जीत को लेकर ये आंकड़ा सोचने को मजबूर करता है इसका असर कहा होगा।
- इसी प्रकार सामान्य सीट मावली में कांग्रेस के पुष्करलाल डांगी 1567 वोट से सीट जीते है और इनके यहां एसआईआर में 19922 नाम कटने वाली सूची में है। जनरल सीट वल्लभनगर ऐसी सीट है जहां पर जीत के मार्जिन से नाम कटने वाले का आंकड़ा कम है लेकिन वह भी कोई ज्यादा अंतर नहीं है। वल्लभनगर में भाजपा के उदयलाल डांगी 20060 वोट से जीते थे और यहां नाम कटने वालों की संख्या 19250 ही है।
| विधानसभा क्षेत्र | भाजपा को वोट मिले | कांग्रेस को वोट मिले | हार का अंतर | नाम कट रहे |
| गोगुंदा | 87827 | 84162 | 3665 | 22254 |
| झाड़ोल | 76537 | 70049 | 6488 | 23170 |
| खेरवाड़ा | 60098 | 77342 | 17244 | 25013 |
| उदयपुर ग्रामीण | 103039 | 75694 | 27345 | 41576 |
| उदयपुर शहर | 97466 | 64695 | 32771 | 44563 |
| मावली | 76129 | 77696 | 1567 | 19922 |
| वल्लभनगर | 83227 | 63167 | 20060 | 19250 |
अभी तो 27 हजार ऐसे मतदाता जिन्होंने मेपिंग नहीं कराई उदयपुर जिले में करीब 27,621 ऐसे मतदाता है जिनकी मैपिंग नहीं हुई है। मतलब की उन्होंने एसआईआर में प्रक्रिया तो करवा दी, लेकिन उन्होंने (2002 में उनके परिवार के सदस्यों का नाम किस केंद्र पर था) उसकी जानकारी अपडेट नहीं कराई या तय दस्तावेज नहीं दिए। अगर ये मतदाता मेपिंग नहीं कराते है तो उदयपुर में कटने वाले मतदाताओं के नामों का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।
| विधानसभा क्षेत्र | भाजपा को वोट मिले | कांग्रेस को वोट मिले | हार का अंतर | नाम कट रहे |
| गोगुंदा | 82599 | 78186 | 4413 | 22254 |
| झाड़ोल | 87527 | 74580 | 12947 | 23170 |
| खेरवाड़ा | 68164 | 93155 | 24991 | 25013 |
| उदयपुर ग्रामीण | 97382 | 76675 | 18707 | 41576 |
| उदयपुर शहर | 74808 | 65484 | 9324 | 44563 |
| मावली | 99723 | 72745 | 26978 | 19922 |
| वल्लभनगर | 62587 जनता सेना | 66306 | 3719 | 19250 |
भाजपा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले कटे नामों पर काम कर रही टीमें
भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि कटे हुए नामों को लेकर पार्टी पूरी तरह से वर्किंग कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज ही एक बेठक भी रखी हे जिसमें पार्टी के बूथ स्तर पर किस तरह से कटे नामों को जुड़ाने पर काम हो इसके लिए पूरी तैयारी की जाएगी और समय पर नाम जुड़ाने के लिए कार्यकर्ता लग जाए।
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी बूथों पर हमने सबको निर्देश दे दिए है और हमारी टीम ने काम भी शुरू कर दिया है। सबसे पहले तो बूथ स्तर पर मीटिंगें हो रही है और उसमें कटे नामों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही नाम जुड़ाने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए है। मै खुद भी टीम के साथ काम कर रहा हूं।
उदयपुर जिले में कितने लोगों के नाम कटे…
| SIR से पहले वोटर लिस्ट में नाम थे | 19 लाख 62 हजार 340 |
| SIR में नाम कट रहे | 1 लाख 95 हजार 748 |
| अब नाम बचे | 17 लाख 66 हजार 592 |
| मौत की वजह से नाम कटे | 42हजार 439 |
| एब्सेंट मिलने पर नाम कटे | 11हजार 106 |
| शिफ्ट होने पर नाम कटे | 1 लाख 27 हजार 517 |
| डबल वोटर होने पर नाम कटे | 13 हजार 641 |
| अन्य कारणों से नाम कटे | 1045 |

उदयपुर में ड्राफ्ट सूची में इतने मतदाता है
| विधानसभा क्षेत्र | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | कुल मतदाता |
| गोगुंदा | 131394 | 120297 | 251692 |
| झाड़ोल | 140048 | 127297 | 267345 |
| खेरवाड़ा | 149706 | 137358 | 287064 |
| उदयपुर ग्रामीण | 130475 | 125328 | 255810 |
| उदयपुर शहर | 105163 | 103220 | 208385 |
| मावली | 125495 | 119718 | 245217 |
| वल्लभनगर | 129536 | 121541 | 251979 |
| कुल | 911817 | 854759 | 1766592 |


Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.