सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीर डालना मशहूर पंजाबी गायक को भारी पड़ गया। पोस्ट वायरल होने पर थाना अजनाला पुलिस ने गायक रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी रंधावा के खिलाफ केस दर्ज किया है। रम्मी रंधावा गांव गुझापुर का रहने वाले हैं। एएसआई कवलजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को टीम के साथ इलाके में मौजूद थे तभी सूचना मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने हथियारों की पोस्ट डाली है।
जांच के दौरान पुलिस ने अपनी फेसबुक आईडी से तस्वीर की पुष्टि की, जिसमें पंजाबी गायक रम्मी रंधावा की आईडी से हथियारों की पोस्ट डाली गई थी। यह तस्वीर 13 दिसंबर 2025 के दिन सोशल मीडिया पर डाली गई थी।
तस्वीर में मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े लिखा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच कर रहे हैं। कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वह आम व्यक्ति हो या कोई प्रसिद्ध चेहरा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.