Sim Box Cyber Fraud Bihar: बिहार के भोजपुर जिले के नारायणपुर इलाके से महज तीन दिनों में 20000 कॉल्स ने जांच एजेंसियों को चौंका दिया. भलुनी गांव के एक कच्चे मकान से कथित तौर पर SIM-Box के जरिए अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड चलाया जा रहा था. इस नेटवर्क का कनेक्शन कंबोडिया और थाईलैंड से जुड़ा पाया गया है. मामले की जांच अब CBI कर रही है.
- जुलाई 2025 में नारायणपुर इलाके से असामान्य कॉल ट्रैफिक पकड़ा गया. 5 से 7 जुलाई के बीच करीब 20,000 कॉल्स रिकॉर्ड हुईं. डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट को अवैध SIM-Box सेटअप का शक हुआ. कॉल्स का सोर्स अंतरराष्ट्रीय VoIP नेटवर्क से जुड़ा पाया गया. ऑपरेशन का लिंक कंबोडिया और थाईलैंड तक मिला.
- जांच में भलुनी गांव के मुकेश कुमार का घर चिन्हित हुआ.घर से 4 SIM-Box, 186 SIM कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए. SIM कार्ड अलग-अलग राज्यों से फर्जी तरीके से एक्टिवेट था. टेलीकॉम विभाग को करीब 50 करोड़ के नुकसान का अनुमान. इसके बाद CBI ने 9 जनवरी को केस अपने हाथ में लिया.
SIM-Box क्या होता है?
यह एक ऐसी डिवाइस है, जिसमें सैकड़ों SIM कार्ड लगाकर इंटरनेट कॉल्स को लोकल मोबाइल कॉल की तरह दिखाया जाता है. इससे कॉल की असली लोकेशन छिप जाती है.
साइबर ठग इसका इस्तेमाल क्यों करते हैं?
ताकि विदेश से आने वाली कॉल भारतीय नंबर लगे. पीड़ित को शक न हो. बैंक फ्रॉड, OTP ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराध इसी से किए जाते हैं.
मुकेश कुमार की भूमिका क्या थी?
पुलिस के मुताबिक वह दो साल से SIM-Box चला रहा था. परिवार का दावा है कि उसे मशीन के इस्तेमाल की पूरी जानकारी नहीं थी.
क्या यह अकेला मामला है?
About the Author

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.