सिलाना के स्कूल में चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। AI द्वारा तैयार फोटो।
सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। विद्यालय के कंप्यूटर लैब और प्रिंसिपल ऑफिस से 20 कंप्यूटर, एक प्रिंटर और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब स्कूल स्
सिलाना गांव स्थित राजकीय स्कूल के पीजीटी हिंदी शिक्षक धनश्याम निवासी गांव बिधलान ने बताया कि शनिवार, 27 दिसंबर को स्कूल की छुट्टी के बाद सभी कमरों के ताले ठीक-ठाक लगाकर स्टाफ घर चला गया था। सोमवार, 29 दिसंबर की सुबह जब स्टाफ विद्यालय पहुंचा तो मुख्य गेट के ताले सही सलामत मिले।
अंदर का हाल देख रह गए स्तब्ध
स्टाफ अंदर गया तो वहां के हालात देख कर चौंक उठा। उसने बताया कि स्कूल के अंदर के पांच कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए पाए गए। जांच करने पर कंप्यूटर लैब से 20 कंप्यूटर, प्रिंसिपल ऑफिस से एक प्रिंटर और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन गायब मिला। अन्य सामान की सूची तैयार की जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
सूचना मिलते ही फरमाना पुलिस चौकी से एचसी संजय कुमार और एचसी विकास मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ई-साक्ष्य तैयार किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने शिक्षक धनश्याम की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा थाना खरखौदा में धारा 305(ए) और 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरमाना चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।