Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. रविवार को मौसम में कोई बड़ा बदलवा नहीं आया है. पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के सभी इलाकों में आसमान साफ रहा और सुबह से देर शाम तक धूप रही. वहीं, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, नागौर, डूंगरपुर, करौली और दौसा सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ. इसके अलावा हिल स्टेशन माउंट आबू और सीकर के फतेहपुर को छोड़कर अभी जगहों का न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से ऊपर रहा. वहीं, जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, सीकर समेत तमाम जिलों में भी दिन में अच्छी धूप रही, जिससे यहां दिन सुहावना रहा, जबकि सुबह-शाम हल्की सर्दी रही.
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में हल्की गर्मी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई. तापमान की बात करें राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
राजस्थान के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 30.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.5 डिग्री, अलवर में 29.6 डिग्री, जयपुर में 29.3 डिग्री, पिलानी में 31.3 डिग्री, सीकर में 28.5 डिग्री, कोटा में 29.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.0 डिग्री, बाड़मेर में 34.6 डिग्री, जैसलमेर में 32.7 डिग्री, जोधपुर में 32.4 डिग्री, बीकानेर में 32.0 डिग्री, चूरू में 31.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.0 डिग्री, माउंट आबू में 23.4 डिग्री, नागौर में 30.8 डिग्री, डूंगरपुर में 32.2 डिग्री, जालौर में 31.6 डिग्री, सिरोही में 25.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 32.0 डिग्री, करौली में 30.1 डिग्री, दौसा में 30.7 डिग्री और झुंझुनूं में 29.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
राजस्थान के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 14.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 15.7 डिग्री, अलवर में 12.7 डिग्री, जयपुर में 15.4 डिग्री, पिलानी में 12.5 डिग्री, सीकर में 11.5 डिग्री, कोटा में 16.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 16.0 डिग्री, बाड़मेर में 17.2 डिग्री, जैसलमेर में 16.0 डिग्री, जोधपुर में 15.4 डिग्री, माउंट आबू में 9.4 डिग्री, बीकानेर में 16.4 डिग्री, चूरू में 12.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 13.1 डिग्री, अंटा बारां में 14.2 डिग्री, डूंगरपुर में 15.9 डिग्री, जालौर में 13.5 डिग्री, सिरोही में 11.6 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 8.9 डिग्री, करौली में 11.1 डिग्री, दौसा में 11.2 डिग्री और झुंझुनूं में 13.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
फिलहाल कोई बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है. फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 23 और 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि इस दौरान भी मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहेगा. कहीं भी बारिश या विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं बताई गई है. आगामी 48 घंटों के बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.