Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कई जगह मौसम बदल गया है. बुधवार को 11 से अधिक जिले में तेज बारिश हुई. वहीं, जयपुर, सीकर, नागौर सहित कई जिलों में तो चने के आकर के ओले गिरे. पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर जिलों में सबसे अधिक बारिश हुई. इसके अलावा अधिकाश जिलों के तापमान में गिरावट भी हुई है. बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. सरसों की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी और बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 90 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
राजस्थान के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 19.6 डिग्री, जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 21.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 21.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 24.3 डिग्री और झुंझुनूं में 20.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
राजस्थान के प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 15.8 डिग्री, वनस्थली में 16.4 डिग्री, अलवर में 12.8 डिग्री, जयपुर में 17.7 डिग्री, पिलानी में 15.2 डिग्री, सीकर में 14.5 डिग्री, कोटा में 16.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 16.6 डिग्री, बाड़मेर में 18.8 डिग्री, जैसलमेर में 16.8 डिग्री, जोधपुर में 16.7 डिग्री, माउंट आबू में 10.3 डिग्री, बीकानेर में 17.7 डिग्री, चूरू में 15.4 डिग्री, श्री गंगानगर में 13.1 डिग्री, नागौर में 16.5 डिग्री, अंटा बारां में 13.2 डिग्री, डूंगरपुर में 19.1 डिग्री, जालौर में 14.0 डिग्री, सिरोही में 11.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 15.4 डिग्री, करौली में 13.0 डिग्री, दौसा में 15.8 डिग्री और झुंझुनूं में 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
जयपुर सहित इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंधी, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है और ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, लेकिन इसके बाद अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.