Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होने के बाद मौसम में बदलाव हो रहा है. सोमवार को जयपुर और टोंक में सुबह रुक-रुककर बरसात हुई. इसके अलावा अलवर में दोपहर बाद बूंदा-बांदी हुई. बारिश के साथ चली हवा के कारण ठंडक भी बढ़ गई. वहीं, राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव रहा. रात का पारा कम होने से सर्दी व दिन में धूप की तपन रही. पारा कम होने के साथ ही रात के समय ठंड व दिन में मौसम शुष्क होने लगा है. सोमवार को अजमेर, भीलवाड़ा, पिलानी, कोटा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर सहित कई जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, जयपुर के साथ कोटा, उदयपुर सहित कई जिलों में बदले मौसम का असर रहेगा. इन इलाकों में भी बादल छाए. वहीं, कम पश्चिमी विक्षोभ आने और बारिश नहीं होने से राजस्थान में इस बार समय से पहले गर्मी आ सकती है. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राज्य में कुछ जिलों में हल्की बूंदा-बांदी हुई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 60 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 30.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 31.5 डिग्री, अलवर में 29.0 डिग्री, जयपुर में 29.7 डिग्री, पिलानी में 30.7 डिग्री, सीकर में 28.0 डिग्री, कोटा में 30.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 33.2 डिग्री, बाड़मेर में 35.0 डिग्री, जैसलमेर में 33.4 डिग्री, जोधपुर में 32.9 डिग्री, बीकानेर में 33.0 डिग्री, चूरू में 31.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.9 डिग्री, माउंट आबू में 24.0 डिग्री, नागौर में 30.7 डिग्री, डूंगरपुर में 32.6 डिग्री, जालौर में 32.5 डिग्री, सिरोही में 26.0 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 31.0 डिग्री, करौली में 29.2 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 16.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 14.1 डिग्री, अलवर में 10.2 डिग्री, जयपुर में 19.2 डिग्री, पिलानी में 14.1 डिग्री, सीकर में 16.0 डिग्री, कोटा में 16.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.6 डिग्री, बाड़मेर में 17.8 डिग्री, जैसलमेर में 16.8 डिग्री, जोधपुर में 13.8 डिग्री, माउंट आबू में 10.9 डिग्री, बीकानेर में 17.4 डिग्री, चूरू में 14.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 13.9 डिग्री, नागौर में 14.7 डिग्री, अंटा बारां में 14.0 डिग्री, संगरिया में 16.4 डिग्री, जालौर में 14.5 डिग्री, सिरोही में 11.8 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 14.9 डिग्री, करौली में 12.2 डिग्री, दौसा में 14.5 डिग्री और झुंझुनूं में 15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
आज आसमान में छाए रहेंगे बादल
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, राज्य में आगामी 48 घंटों बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है. होली पर तेज गर्मी रह सकती है. जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे आस-पास दर्ज हो सकता है. वहीं, आज दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. इसके अलावा मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है. इस दौरान कुछ शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.