मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं, राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में में 36.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 10.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 40 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 32.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.0 डिग्री, अलवर में 30.6 डिग्री, जयपुर में 32.2 डिग्री, पिलानी में 33.7 डिग्री, सीकर में 31.0 डिग्री, कोटा में 33.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री, बाड़मेर में 36.5 डिग्री, जैसलमेर में 34.7 डिग्री, जोधपुर में 35.1 डिग्री, बीकानेर में 34.4 डिग्री, चूरू में 33.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.4 डिग्री, नागौर में 33.2 डिग्री, डूंगरपुर में 32.6 डिग्री, जालौर में 33.5 डिग्री, सिरोही में 28.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.5 डिग्री, करौली में 33.3 डिग्री, दौसा में 33.4 डिग्री और झुंझुनूं में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 15.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 16.7 डिग्री, अलवर में 11.4 डिग्री, जयपुर में 18.0 डिग्री, पिलानी में 14.0 डिग्री, सीकर में 12.5 डिग्री, कोटा में 18.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 17.2 डिग्री, बाड़मेर में 23.0 डिग्री, जैसलमेर में 20.0 डिग्री, जोधपुर में 17.8 डिग्री, माउंट आबू में 12.0 डिग्री, बीकानेर में 18.9 डिग्री, चूरू में 14.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 16.2 डिग्री, नागौर में 13.0 डिग्री, अंटा बारां में 12.9 डिग्री, जालौर में 20.7 डिग्री, सिरोही में 14.4 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 10.8 डिग्री, करौली में 13.2 डिग्री, दौसा में 12.7 डिग्री और झुंझुनूं में 15.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
तपमान में हो सकती है और बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन होली और धुलंडी के आस-पास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक राजस्थान के कई शहरों में हीटवेव यानी लू का दौर शुरू होने की आशंका है. मार्च के पहले सप्ताह में ही तेज गर्मी महसूस होने लगेगी और अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस बार मार्च में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.