Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक है. पिछले चार दिन से लगातार राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है. बुधवार को राज्य के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का असर रहा. यहां जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में दोपहर में लू चली. यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ.आगामी दिनों में तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है. इधर, गंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए, जिससे यहां तापमान में मामूली गिरावट हुई.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मौसम शुष्क रहा. पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम हीटवेव चली. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान
बाड़मेर में 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 09 से 46 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार,
अजमेर में 36.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, अलवर में 36.5 डिग्री, जयपुर में 37.0 डिग्री, पिलानी में 35.7 डिग्री, सीकर में 35.0 डिग्री, कोटा में 37.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री, बाड़मेर में 40.8 डिग्री, जैसलमेर में 39.1 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री, फलोदी में 39.2 डिग्री, बीकानेर में 38.0 डिग्री, चूरू में 38.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.1 डिग्री, अंटा
बारां में 37.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.5 डिग्री, जालौर में 37.2 डिग्री, सिरोही में 37.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 36.0 डिग्री, करौली में 36.3 डिग्री, दौसा में 37.3 डिग्री और झुंझुनूं में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 18.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 15.6 डिग्री, अलवर में 15.2 डिग्री, जयपुर में 20.6 डिग्री, पिलानी में 18.5 डिग्री,
सीकर में 14.5 डिग्री, कोटा में 17.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 18.4 डिग्री, बाड़मेर में 21.0 डिग्री, जैसलमेर में 20.4 डिग्री, जोधपुर में 18.5 डिग्री, माउंट आबू में 14.5 डिग्री, बीकानेर में 22.4 डिग्री, चूरू में 17.9 डिग्री, श्री गंगानगर में 18.8 डिग्री, नागौर में 16.9 डिग्री, जालौर में 16.3 डिग्री, सिरोही में 14.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 13.4 डिग्री, करौली में 15.3 डिग्री,
दौसा में 14.1 डिग्री और झुंझुनूं में 18.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
12 मार्च से तापमान में गिरावट आने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. गुरुवार को श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ सहित उत्तरी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहेगा. फिलहाल कई शहरों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, हालांकि 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है. वहीं 14-15 मार्च को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है.