Rajasthan Weather Update: राजस्थान में चैत्र माह में ही बैसाख के महीने जैसे भयंकर गर्मी शुरू हो गई है. होली के बाद से राज्य के सभी शहरों के तापमान में उछाल दर्ज किया जा रहा है. पिलानी, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और फलोदी में गर्मी का असर सबसे अधिक है. इस सीजन में पहली बार राज्य का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ है. सोमवार को अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ. बाड़मेर, बालोतरा और उसके आस-पास का एरिया में तो हीटवेव की स्थिति रही. यहां सुबह से तेज धूप रहने के साथ दिन में हल्की से मध्यम लू चली.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. आज मंगलवार को कई जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मौसम शुष्क रहा. वहीं, पश्चिमी
राजस्थान में हीटवेव का असर भी रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 8 से 33 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार,
अजमेर में 37.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.6 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, जयपुर में 37.8 डिग्री, पिलानी में 39.5 डिग्री, सीकर में 36.2 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, डबोक में 36.5 डिग्री, बाड़मेर में 40.4 डिग्री, जैसलमेर में 39.0 डिग्री, जोधपुर में 38.4 डिग्री, माउंट आबू में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 38.6 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.2 डिग्री, अंता
बारां में 36.7 डिग्री, डूंगरपुर में 37.4 डिग्री, जालौर में 37.1 डिग्री, सिरोही में 36.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 38.0 डिग्री, करौली में 37.1 डिग्री, दौसा में 38.3 डिग्री और झुंझुनूं में 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार,अजमेर में 17.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 15.7 डिग्री, अलवर में 16.0 डिग्री, जयपुर में 22.8 डिग्री, पिलानी में 18.2 डिग्री,
सीकर में 14.8 डिग्री, कोटा में 20.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 17.2 डिग्री, बाड़मेर में 19.8 डिग्री, जैसलमेर में 19.6 डिग्री, जोधपुर में 17.4 डिग्री, माउंट आबू में 14.0 डिग्री, बीकानेर में 22.0 डिग्री, चूरू में 18.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 18.8 डिग्री, अंता बारां में 12.7 डिग्री, जालौर में 15.9 डिग्री, सिरोही में 13.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 13.0 डिग्री,
करौली में 15.0 डिग्री, दौसा में 12.6 डिग्री और झुंझुनूं में 18.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
राजस्थान के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. विभाग ने सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और कई स्थानों पर तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 11 मार्च को कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है. हालांकि 11 से 12 मार्च के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं.