राजस्थान वेदन अपडेट: राजस्थान में दिसंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है. हाल ही में हुई हल्की बरसात के बाद अधिकांश जिलों में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिसका असर सड़क पर यातायात में भी दिखा. सीकर, नागौर और शेखावाटी के अन्य क्षेत्रों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जबकि खेतों में कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते हल्की बर्फ जमती दिखाई दी. इसके अलावा कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही.
सबसे अधिक तापमान में गिरावट फलोदी में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. इसके अलावा चूरू, नागौर और सीकर के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 50 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड की गई, जो सर्दी के असर को और बढ़ा रही है. वहीं, सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. आगामी 48 घंटों में उत्तर राजस्थान के जिलों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक और गिरने की संभावना जताई गई है. विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं कई स्थानों पर शीतलहर चलने के भी आसार हैं. राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आस-पास रहने का अनुमान है.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अजमेर में 25.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 25.8 डिग्री, अलवर में 24.4 डिग्री, जयपुर में 25.5 डिग्री, पिलानी में 25.5 डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री, कोटा में 26.5 डिग्री, डबोक में 25.8 डिग्री, बाड़मेर में 29.8 डिग्री, जैसलमेर में 26.7 डिग्री, जोधपुर में 28.4 डिग्री, बीकानेर में 25.8 डिग्री, चूरू में 25.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 23.2 डिग्री, नागौर में 26.2 डिग्री, जालौर में 27.9 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 25.6 डिग्री, सिरोही में 21.6 डिग्री, करौली में 22.9 डिग्री, दौसा में 25.7 डिग्री और झुंझुनूं में 24.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अजमेर में 13.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 14.2 डिग्री, अलवर में 8.2, जयपुर में 13.7 डिग्री, पिलानी में 5.7 डिग्री, सीकर में 6.0 डिग्री, कोटा में 14.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.8 डिग्री, बाड़मेर में 13.8 डिग्री, जैसलमेर में 9.5 डिग्री, जोधपुर में 14.5 डिग्री, बीकानेर में 10.3 डिग्री, चूरू में 5.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.1 डिग्री, नागौर में 5.5 डिग्री, जालौर में 10.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 3.2 डिग्री, करौली में 10.0 डिग्री, दौसा में 8.8 डिग्री और झुंझुनूं में 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
| जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| अजमेर | 25.5 | 13.3 |
| भीलवाड़ा | 25.8 | 14.2 |
| अलवर | 24.4 | 8.2 |
| जयपुर | 25.5 | 13.7 |
| सीकर | 24.0 | 6.0 |
| कोटा | 26.5 | 14.3 |
| जैसलमेर | 26.7 | 9.5 |
| जोधपुर | 28.4 | 14.5 |
| बीकानेर | 25.8 | 10.3 |
राजस्थान के शहरों में AQI की स्थिति
बुधवार को राजस्थान में हवा की स्थिति खराब रही. यहां की AQI 150 के साथ खराब स्थिति में रही. इसके अलावा जिलों की बात करें तो सबसे अधिक AQI की खराब स्थिति श्री गंगानगर में 300 दर्ज की गई. इसके अलावा भरतपुर में 223, भिवाड़ी में 275 और चूरू में 287 AQI के साथ हवा की गंभीर स्थिति दर्ज की गई. वहीं, अजमेर में भी 154, अलवर में 186, भीलवाड़ा और जयपुर में 162, चित्तौड़गढ़ में 161, दौसा में 175, कोटा में 163, पुष्कर में 156 और टोंक में 160 AQI स्थिति दर्ज की गई.
| शहर | AQI लेलव |
| श्री गंगानगर | 300 |
| भरतपुर | 223 |
| भिवाड़ी | 275 |
| चूरू | 287 |
| अजमेर | 154 |
| अलवर | 186 |
| भीलवाड़ा | 162 |
| जयपुर | 162 |
| कोटा | 163 |
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.