मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर और पाली में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार, राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 35 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
बाड़मेर रहा राजस्थान का सबसे गर्म जिला
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 34.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 34.6 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, जयपुर में 33.9 डिग्री, पिलानी में 35.3 डिग्री, सीकर में 32.5 डिग्री, कोटा में 34.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री, बाड़मेर में 38.3 डिग्री, जैसलमेर में 36.5 डिग्री, जोधपुर में 36.6 डिग्री, बीकानेर में 36.1 डिग्री, चूरू में 35.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 33.3 डिग्री, माउंट आबूमें 27.8 डिग्री, नागौर में 35.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.8 डिग्री, जालौर में 36.1 डिग्री, सिरोही में 32.8 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 34.1 डिग्री, दौसा में 34.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
सीकर रहा न्यूनतम तापमान वाला जिला
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 16.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 15.4 डिग्री, अलवर में 11.6 डिग्री, जयपुर में 18.2 डिग्री, पिलानी में 15.0 डिग्री, सीकर में 12.0 डिग्री, कोटा में 19.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 16.0 डिग्री, बाड़मेर में 22.4 डिग्री, जैसलमेर में 18.9 डिग्री, जोधपुर में 18.0 डिग्री, माउंट आबू में 12.5 डिग्री, बीकानेर में 17.5 डिग्री, चूरू में 14.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 16.8 डिग्री, अंटा बारां में 13.8 डिग्री, जालौर में 14.9 डिग्री, सिरोही में 14.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 10.5 डिग्री, करौली में 12.7 डिग्री, दौसा में 13.1 डिग्री और झुंझुनूं में 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
राजस्थान में दिखने लगा है गर्मी का असर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने वाला है. तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. वातावरण में ह्यूमिडिटी लेवल 40 प्रतिशत से नीचे आने के कारण दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है. इसका असर अब केवल दोपहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुबह-शाम और रात के समय भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान भी ऊपर पहुंच चुका है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.