Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के अधिकांश और बीकानेर-जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे. मौसम में इस बदलाव से दिन में गर्मी थोड़ी कम रही और हीटवेव से भी राहत रही. मौसम विभाग ने राज्य में अगले 10 से 12 दिन के दौरान 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने और उसके प्रभाव से कई इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में जिलों का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस की मध्य रहा. वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान
बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंटा बारां में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 10 से 40 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
राजस्थान में संभागवार मौसम का हाल
जयपुर संभाग: राजधानी जयपुर संभाग में शुक्रवार को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया. मौसम साफ रहा ओर दोपहर बाद बादल छाए रहे. यहां
जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, दौसा में 36.4 डिग्री और अलवर में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान जयपुर में 22.2 डिग्री, दौसा में 15.4 डिग्री और अलवर 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
जोधपुर संभाग: इस संभाग में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा हिटवेव से भी राहत मिली लेकिन, सम्पूर्ण राज्य में इस संभाग का तापमान सबसे अधिक रहा. यहां
जोधपुर में 38.1 डिग्री, बाड़मेर में 39.6 डिग्री, जैसलमेर में 36.4 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान जोधपुर में 19.4 डिग्री, बाड़मेर में 24.0 डिग्री, जैसलमेर में 36.4 डिग्री और फलोदी में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राजस्थान के आठ जिलों में आज बारिश की है संभावना
अजमेर संभाग: इस संभाग में भी मौसम एकदम साफ रहा. तापमान में कोई अधिक बदलवा नहीं आया, लेकिन शाम के बाद गर्मी से राहत रही. यहां पर अधिकतम तापमान
अजमेर में 36.0 डिग्री और डीडवाना-कुचामन में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान अजमेर में 18.4 डिग्री और डीडवाना-कुचामन में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
भरतपुर संभाग: इस संभाग में मौसम मुख्यतः शुष्क और गर्म रहा और दिन में तेज धूप रही. अधिकतम तापमान लगभग 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहा. कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाने से गर्मी में थोड़ी राहत महसूस हुई. यहां अधिकतम तापमान में
भरतपुर में 37.2 डिग्री और करौली में 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भरतपुर में 16.7 डिग्री और करौली में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कोटा संभाग: इस संभाग में शुक्रवार को मौसम साफ और शुष्क रहा. दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस किया गया. अधिकतम तापमान लगभग 37से 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह और शाम के समय हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हुई. यहां अधिकतम तापमान
कोटा में 37.6 डिग्री और बारां में 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान कोटा में 20,6 डिग्री और बारां में 13.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
उदयपुर संभाग: शुकवार को उदयपुर संभाग में मौसम सामान्यतः साफ और शुष्क रहा. दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हुआ. अधिकतम तापमान लगभग 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 21 से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाने से गर्मी में हल्की राहत रही. यहां
चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री और भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ 16.8 डिग्री सेल्सियस और भीलवाड़ा में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राजस्थान में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से बदलने वाला है मौसम का मिजाज
राजस्थान में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है
• मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले 10 से 12 दिनों के दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
• मौसम विभाग ने 14 मार्च यानी आज राज्य के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहला सिस्टम आज 14 मार्च के आस-पास प्रभाव दिखाएगा, जबकि दूसरा वेदर सिस्टम 19 मार्च से सक्रिय होगा, जिसका असर 19 से 21 मार्च के बीच देखने को मिल सकता है.
• पश्चिमी विक्षोभ के आगमन के दौरान कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से 23-24 मार्च तक प्रदेश में गर्मी का असर सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.