Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्विमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. इससे गर्मी से राहत मिली है. शनिवार को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहे इससे तापमान में गिरावट हुई. चूरू, अलवर, कोटा, पिलानी समेत कई शहरों में पारा में 2 से 4 डिग्री तक नीचे आ गया. शेखावाटी अंचल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से भी नीचे दर्ज हुआ. लेकिन, अभी भी पश्चिमी इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक बन हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, ने आज 15 मार्च को 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में जिलों का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस की मध्य रहा. वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में बाड़मेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 13 से 32 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का अधिकतम तपमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 35.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 34.0 डिग्री, जयपुर में 33.8 डिग्री, पिलानी में 34.7 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 35.8 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.8 डिग्री, बाड़मेर में 39.0 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री, जोधपुर में 35.9 डिग्री, माउंट आबू में 27.6 डिग्री, फलोदी में 38.4 डिग्री, बीकानेर में 36.3 डिग्री, चूरू में 35.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 33.9 डिग्री, अंटा बारां में 35.7 डिग्री, डूंगरपुर में 36.1 डिग्री, जालौर में 35.1 डिग्री, सिरोही में 32.6 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 35.0 डिग्री, करौली में 34.5 डिग्री, दौसा में 35.7 डिग्री और झुंझुनूं में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 20.1 डिग्री, वनस्थली में 17.1 डिग्री, अलवर में 14.8 डिग्री, जयपुर में 20.8 डिग्री, पिलानी में 17.0 डिग्री, सीकर में 14.8 डिग्री, कोटा में 18.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 20.2 डिग्री, बाड़मेर में 23.8 डिग्री, जैसलमेर में 20.7 डिग्री, जोधपुर में 19.7 डिग्री, माउंट आबू में 15.4 डिग्री, बीकानेर में 22.8 डिग्री, चूरू में 18.4 डिग्री, श्री गंगानगर में 18.7 डिग्री, नागौर में 19.3 डिग्री, जालौर में 23.5 डिग्री, सिरोही में 15.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 16.4 डिग्री, करौली में 15.6 डिग्री, दौसा में 15.2 डिग्री और झुंझुनूं में 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी और गंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है
जयपुर और भरतपुर संभाग में आंधी बारिश की संभावना
• मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज 15 मार्च को जयपुर व भरतपुर संभाग, शेखावाटी के उत्तरी भागों तथा गंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में कहीं-कहीं आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है, जहां हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
• वहीं 18 से 20 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, जिससे तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. फिलहाल अगले एक सप्ताह तक राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है.
• मौसम विभाग ने आज चूरू, सीकर, नागौर, अजमेर, जयपुर, बीकानेर, जिलों और आस-पास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूँदाबाँदी और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना जताई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.