Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. पिछले दो दिनों से कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं. कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से मौसम अचानक ठंडा हो गया और गर्मी से राहत मिली. सोमवार को राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. गंगानगर और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा.
वहीं रात के समय भी ठंडक बढ़ने से कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार कर राज्य में मौसम शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ एवं
बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 7 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
गंगानगर रहा सबसे गर्म जिला
सोमवार को प्रदेश पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे और हवाएं चली. हालांकि, इस दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज नहीं की गई. बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर में हल्के बादल छाने से दिन में धूप कमजोर रही और हल्की हवा चली. गंगानगर में अधिकतम तापमान गिरकर 27.7 डिग्री दर्ज हुआ. शेखावाटी क्षेत्र
सीकर चूरू झुंझुनू में भी तेज हवाओं का जोर रहा. तापमान में कमी के चलते सीकर में ठंडक बढ़ गई. लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 34,2 डिग्री, वनस्थली में 34.7 डिग्री, अलवर में 32.8 डिग्री, जयपुर में 33.9 डिग्री, पिलानी में 35.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री,
कोटा में 36.3 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री, बाड़मेर में 38.6 डिग्री, जैसलमेर में 34.8 डिग्री, जोधपुर में 36.0 डिग्री, फलोदी में 37.6 डिग्री, बीकानेर में 32.8 डिग्री, चूरू में 32.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 27.7 डिग्री, नागौर में 33.9 डिग्री, डूंगरपुर में 34.4 डिग्री, जालौर में 35.5 डिग्री, सिरोही में 33.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 33.1 डिग्री, करौली में 33.5 डिग्री,
दौसा में 34.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
राजस्थान के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 16.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 16.0 डिग्री, अलवर में 15.2 डिग्री, जयपुर में 18.6 डिग्री, पिलानी में 16.4 डिग्री, सीकर में 15.5 डिग्री, कोटा में 21.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 17.4 डिग्री, बाड़मेर में 21.5 डिग्री, जैसलमेर में 18.5 डिग्री,
जोधपुर में 16.9 डिग्री, माउंट आबू में 16.5 डिग्री, बीकानेर में 17.0 डिग्री, चूरू में 15.9 डिग्री, श्री गंगानगर में 14.0 डिग्री, नागौर में 13.2 डिग्री, जालौर में 16.4 डिग्री, सिरोही में 16.9 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 11.7 डिग्री, करौली में 16.5 डिग्री, दौसा में 16.7 डिग्री और झुंझुनूं में 16.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
18 मार्च को 8 जिलों में बारिश की संभावना
• मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर के अनुसार, राजस्थान में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके बाद 18 मार्च से एक मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है, जिसका प्रभाव 20 मार्च तक बना रह सकता है.
• 16 मार्च से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है. कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.
• मौसम विभाग ने 18 मार्च को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों को मौसम में अचानक बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है.
• 18 मार्च को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर,
हनुमानगढ़ और चूरू जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
19 से 21 मार्च तक नय पश्चिमकी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
• 19-21 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की उम्मीद है.
• 19 मार्च को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा,
बारां और झालावाड़ येलो अलर्ट जारी किया गया है
• राजस्थान में आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे रहने की संभावना है और हीटवेव से राहत जारी रहने की संभावना है.