राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले में फतेहपुर-बीकानेर हाईवे पर स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
आमने-सामने टक्कर में मची अफरा-तफरी
फतेहपुर सदर थाना SHO सुरेंद्र देगड़ा के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक जयपुर की ओर से बीकानेर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर में लगे ‘शिक्षा मंत्री लापता’ के पोस्टर, दिलावर के मौन पर परिवर्तन संस्था ने उठाए गंभीर सवाल
तीन लोगों की मौत, 18 घायल
हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के शव फतेहपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं इस दुर्घटना में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत फतेहपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 18 में से 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार फतेहपुर अस्पताल में जारी है।
पुलिस घटना की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.