Jhunjhunu News : झुंझुनूं जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. नवलगढ़ और मुकुंदगढ़ में जल्द ही एक्स सर्विसमैन (ESM) कैंटीन शुरू होने जा रही है, जिससे हजारों सैनिक परिवारों को सुविधा मिलेगी. वहीं झुंझुनूं में संचालित मौजूदा कैंटीन को गुढ़ा रोड पर नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि बढ़ती भीड़ के बीच बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके.
Jhunjhunu News : भारतीय सेना के पूर्व जवानों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर है. झुंझुनू के नवलगढ़ व मुकुंदगढ़ में ही अब उनको एक्स सर्विस मैन कैंटीन सुविधा मिलने वाली है. अगले तीन महीने में ये कैंटीन शुरू होने की संभावना है. इसके अलावा अभी झुंझुनूं में संचालित ईएसएम कैंटीन गुढ़ा रोड पर शिफ्ट की जाएगी. यह ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक के नजदीक संचालित होगी. आपको बता दें कि सबसे अधिक सैनिकों, पूर्व सैनिकों व शहादत वाले जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से तीन में कैंटीन नहीं है. लंबे समय से पूर्व सैनिक नवलगढ़ व खेतड़ी में कैंटीन की मांग कर रहे थे.

राजस्थान एक्स सर्विसमैन लीग के तत्कालीन अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल कटेवा, वर्तमान अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेपस्वाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक नवलगढ़, खेतड़ी व मलसीसर में कैंटीन खोलने की मांग कर रहे थे. आर्मी चीफ, क्वार्टर मास्टर जनरल आर्मी, साऊथ वेस्टन कमांड के कमांडर समेत सेना के अधिकारियों से मांग कर रहे थे. सैनिकों परिवारों की मांग को देखते हुए साऊथ वेस्ट कमांड के 61 सब एरिया ने नवलगढ़ व खेतड़ी में ईएसएम कैंटीन मंजूर की.

अब इसको इनको संचालित करने के लिए जमीन तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, जून तक यह कैंटीन शुरू हो जाएगी. सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में संचालित ईएसएम कैंटीन को इस साल खुद का भवन मिलने की संभावना है. सैनिक कैंटीन भवन के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड ने गुढ़ा रोड पर ईसीएचएस पॉली क्लिनिक भवन के पास 1.40 हैक्टेयर जमीन में से 22 हजार वर्गफीट जमीन कैंटीन संचालित करने के लिए मंजूर की है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वरिष्ठ उपशासन सचिव ने आदेश जारी करते हुए जमीन को 20 वर्षों के लिए 61 सब एरिया को लीज पर देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस निर्णय के बाद सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड के निर्देशानुसार 61 सब एरिया की ओर से यहां कैंटीन के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा. भवन तैयार होने के बाद वर्तमान में संचालित कैंटीन को इस नए परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

वर्तमान में यह कैंटीन रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय भवन परिसर में संचालित हो रही है. यह स्थान काफी संकरा होने के कारण यहां रोजाना भारी भीड़ रहती है. सैनिकों और उनके परिवारों की संख्या अधिक होने से दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि सैनिक कल्याण कार्यालय के बाहर सड़क तक लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है.

कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारियों और सामान लेने के लिए आने वाले सैनिकों व उनके परिवारों को भी इस भीड़भाड़ के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को देखते हुए सर्विसमैन लीग ने सेना के पूर्व चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांडर, क्वार्टर जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों से नई कैंटीन के निर्माण की मांग की थी. राजस्थान एक्स सर्विसमैन लीग के पूर्व अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सतपाल कटेवा ने बताया कि नवलगढ़ और खेतड़ी में जून तक कैंटीन शुरू होने की संभावना है, जबकि झुंझुनूं में गुढ़ा रोड पर भी नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसके लिए जमीन आवंटित कर दी गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.