Lawrence Bishnoi Gang News : खाटूश्यामजी में कालू सिंह चौहान के बेटे मानवेंद्र को लॉरेंस विश्नोई गैंग ने हैरी बॉक्सर के नाम पर जान से मारने व 3 करोड़ की रंगदारी मांगी. जानकारी के अनुसार यह धमकी लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम से दी गई है. पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत खाटूश्यामजी थाने में दर्ज करवाई है.
जानकारी के अनुसार यह धमकी लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम से दी गई है. पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत खाटूश्यामजी थाने में दर्ज करवाई है. इससे पहले भी खाटूश्यामजी कस्बे में श्याम सुंदर पूनिया और पूरणमल हरनाथका जैसे व्यापारियों को धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन मंदिर कमेटी के किसी पदाधिकारी या उनके परिवार को निशाना बनाए जाने का यह पहला मामला माना जा रहा है. इसी कारण इस घटना को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है.
पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को फोन कर दी जान से मारने की धमकी
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान को फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का नाम लिया. कॉल के दौरान मानवेंद्र सिंह चौहान को साफ शब्दों में जान से मारने की धमकी दी गई और तीन करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग रखी गई. धमकी देने वाले ने कहा कि अगर रकम नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.
पहली बार मंदिर कमेटी से जुड़े परिवार को बनाया गया निशाना
यह मामला इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है क्योंकि खाटूश्यामजी श्री श्याम मंदिर कमेटी से जुड़े किसी सदस्य के परिवार को पहली बार इस तरह सीधे धमकी दी गई है. इससे पहले कस्बे में कुछ व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों को धमकियां मिली थीं, लेकिन मंदिर कमेटी का नाम इस तरह किसी आपराधिक धमकी से जुड़ना क्षेत्र के लिए नई और चिंताजनक स्थिति है. इस घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है.
पहले भी आ चुके हैं रंगदारी और धमकी के मामले
खाटूश्यामजी कस्बे में इससे पहले भी श्याम सुंदर पूनिया और पूरणमल हरनाथका को रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिलने के मामले सामने आ चुके हैं. इन घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच कर कुछ सुरक्षा कदम भी उठाए थे. अब मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को धमकी मिलने से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अपराधी गिरोह धार्मिक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
मानवेंद्र सिंह चौहान की शिकायत पर खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि धमकी भरे कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.