Khatushyam Ji : नववर्ष पर बाबा श्याम के दरबार में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए खाटूश्यामजी में इस बार मेले जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं. 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक श्रद्धालु चौबीसों घंटे दर्शन कर सकेंगे. विशेष मार्ग, नो व्हीकल जोन, पार्किंग और कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.
KhatuShyam Ji New Year Mela: नए साल पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए बाबा श्याम के दरबार में पहुंचते हैं. भक्तों की भारी भीड़ के चलते इस बार यहां मुख्य मेले की तर्ज पर इंतजाम किए गए हैं. मेले व नववर्ष को लेकर प्रशासन और मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के लिए अनेकों व्यवस्थाएं की हैं. मेले के दौरान आने वाले भक्तों को इस बार आम दिनों के मुकाबले अलग दर्शन व्यवस्था मिलेगी.

नए साल पर भीड़ बढ़ी तो भक्तों को चारण खेत में बनाए जिग जैग से होकर भेजा जाएगा. इन 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक श्रद्धालु किसी भी समय बाबा के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर कमेटी द्वारा चारण मेला मैदान में विशेष बैरिकेडिंग कराई है. यहां से श्रद्धालुओं को पैदल चलना होगा. इसके बाद लखदातार मैदान में होकर भक्त मंदिर की ओर बढ़ेंगे.

श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए विशेष मार्ग तैयार किया गया है. रींगस रोड डाइवर्जन से विद्युत ग्रिड, चारण मेला मैदान, लखदातार मेला मैदान होते हुए 40 फीट नए मार्ग से 75 फीट मुख्य मार्ग की 14 कतारों में दर्शन की व्यवस्था की है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रींगस से खाटू तक का 17 किलोमीटर का मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा. इस दौरान यहां पैदल यात्री और इमरजेंसी सेवा के वाहन जा सकेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा दांता रोड होते हुए, सीतारामपुरा का जोहड़ा, 52 बीघा व सांवलपुरा में पार्किंग व्यवस्था रहेगी. ही मंडा रोड से भक्त एग्जिट कर सकेंगे. भक्तों को शाहपुरा, रेनवाल-पचार, सांवलपुरा, दांतारामगढ़ व आलोदा से एंट्री दी जाएगी. जयपुर और दिल्ली से आने वाले श्रद्धालु ठीकरिया-शाहपुरा मार्ग से होते हुए 52 बीघा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे.

इसके अलावा, सीकर की तरफ से आने वाले भक्त सांवलपुरा-गोवटी मार्ग से किसान गोशाला स्थित पार्किंग में पहुंचेंगे. दांतारामगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा पूरे कस्बे में 44 डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी। प्रशासन की ओर से इन स्क्रीन के जरिए भक्तों तक जरूरी मैसेज पहुंचाए जाएंगे. ये मैसेज इमरजेंसी, वाहनों के रूट, पार्किंग, भक्तों की भीड़ के संबंध में पहुंचाए जाएंगे.

खाटूश्याम जी थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मेले के दौरान भक्तों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं. चार जगह वाहन पार्किंग की व्यवस्था है. रींगस रोड को नो व्हीकल जोन कर दिया है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. वहीं, 3000 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. भक्तों को अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.